रुड़की।कौमी एकता क्लब की ओर से दो दिवसीय दंगल के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि कुश्ती भारतवर्ष का एक प्राचीन खेल है।हमारे देश में यह खेल बहुत ही प्रचलित है।उन्होंने दंगल में आए देश के कोने-कोने से आए सभी पहलवानों को बधाई दी तथा कहा कि वह यह खेल राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि कुश्ती के खेल से शारीरिक शक्ति बढ़ती है और यह खेल आज देश के कोने-कोने में प्रचलित है।फोनिक्स कॉलेज के अध्यक्ष व समाजसेवी चैरब जैन पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के युवाओं को भी स्कूल इस खेल में रुचि लेनी चाहिए।यह खेल भारत में खेले जाने वाला प्राचीन खेल है।वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने खेल आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि कुश्ती के खेल से युवाओं का शारीरिक विकास तो होता ही है,इसके माध्यम से वह अपने क्षेत्र एवं अपने परिवार का नाम भी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकते हैं।देश के विभिन्न प्रदेशों से आए पहलवानों ने कुश्ती में अपना दमखम दिखाया तथा अंत में अतिथियों द्वारा सभी पहलवानों का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया।इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री चौधरी धीर सिंह,युवा कांग्रेस नेता प्रणय प्रताप सिंह,पवन तोमर,पूर्व पार्षद मोहम्मद सालिम,समाजसेवी आदिल फरीदी,मास्टर नागेंद्र सिंह,सूफी मोहम्मद राशिद व संयोजक रियाज कुरैशी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Related Articles
मोटरसाइकिल चोर गिरोह गिरफ्तार लक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
मोटरसाइकिल चोर गिरोह गिरफ्तार लक्सर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। ✍🏻👉 रिपोर्ट, सद्दाम अली कोतवाली लक्सर क्षेत्रान्तर्गत हो रही मोटर साईकिल चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार महोदय द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये गये थे ।बाईक चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु प्रभारी निरीक्षक को0 लक्सर के नेतृत्व में […]
फैक्ट्री मे हुई चोरी का 24घण्टे मे खुलासा चोरी करने वाला अभियुक्त हुआ गिरफ्तार चोरी का माल शत-प्रतिशत बरामद
फैक्ट्री मे हुई चोरी का 24घण्टे मे खुलासा चोरी करने वाला अभियुक्त हुआ गिरफ्तार चोरी का माल शत-प्रतिशत बरामद ✍🏻👉रिपोर्टर सद्दाम अली थाना कोतवाली मंगलौर पर जियाउल इस्लाम मैनेजर रेडिचेन्ट बार प्रा0लि0 लंढौरा द्वारा से जरनेटर बैटरी, कन्टेन्टर यूपीएस कीमती फ्यूज चोरी करने के संबंध में मु0अ0सं0 1288/22 धारा 380 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत करायाlमुकदमा […]
रंगोत्सव 2026” के अंतर्गत भव्य कला प्रदर्शनी आयोजित, अमर शिल्पी डॉ. राम वी. सुतार को समर्पितमुजफ्फरनगरएस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के ललित कला (बीएफए) विभाग द्वारा “रंगोत्सव
“रंगोत्सव 2026” के अंतर्गत भव्य कला प्रदर्शनी आयोजित, अमर शिल्पी डॉ. राम वी. सुतार को समर्पितमुजफ्फरनगरएस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के ललित कला (बीएफए) विभाग द्वारा “रंगोत्सव 2026” के अंतर्गत एक भव्य कला प्रदर्शनी एवं होली उत्सव का आयोजन किया गया। यह विशेष प्रदर्शनी देश के महान मूर्तिकार एवं पद्म भूषण से सम्मानित अमर शिल्पी […]



