रुड़की।कौमी एकता क्लब की ओर से दो दिवसीय दंगल के अंतिम दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने कहा कि कुश्ती भारतवर्ष का एक प्राचीन खेल है।हमारे देश में यह खेल बहुत ही प्रचलित है।उन्होंने दंगल में आए देश के कोने-कोने से आए सभी पहलवानों को बधाई दी तथा कहा कि वह यह खेल राष्ट्रीय स्तर पर खेल कर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं।युवा भाजपा नेता अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि कुश्ती के खेल से शारीरिक शक्ति बढ़ती है और यह खेल आज देश के कोने-कोने में प्रचलित है।फोनिक्स कॉलेज के अध्यक्ष व समाजसेवी चैरब जैन पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज के युवाओं को भी स्कूल इस खेल में रुचि लेनी चाहिए।यह खेल भारत में खेले जाने वाला प्राचीन खेल है।वरिष्ठ भाजपा नेता संजय अरोड़ा ने खेल आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि कुश्ती के खेल से युवाओं का शारीरिक विकास तो होता ही है,इसके माध्यम से वह अपने क्षेत्र एवं अपने परिवार का नाम भी राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकते हैं।देश के विभिन्न प्रदेशों से आए पहलवानों ने कुश्ती में अपना दमखम दिखाया तथा अंत में अतिथियों द्वारा सभी पहलवानों का जोरदार ढंग से स्वागत किया गया।इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री चौधरी धीर सिंह,युवा कांग्रेस नेता प्रणय प्रताप सिंह,पवन तोमर,पूर्व पार्षद मोहम्मद सालिम,समाजसेवी आदिल फरीदी,मास्टर नागेंद्र सिंह,सूफी मोहम्मद राशिद व संयोजक रियाज कुरैशी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Related Articles
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने प्रेसवार्ता में मंगलौर कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन की जीत का किया दावा
रुड़की।नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत होगी।रुड़की मंगलौर रोड स्थित होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा ने स्थानीय नेताओं को हाशिये पर पहुंचा दिया है तथा बाहर से आयातित एक ऐसे व्यक्ति को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है जो मंगलौर क्षेत्र तथा […]
अर्जेंट चौराहा पर शिवरात्रि की शिव का निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया
रिपोर्ट महिपाल शर्मा आज दिनांक 7 जुलाई 2023 दिन शुक्रवार शाम अर्जेंट चौराहा पर शिवरात्रि की शिव का बड़ों के एक शिविर का निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया जिस पर भगवान शिव जी की ज्योति आरती अर्चना कर इस शिविर का उद्घाटन किया पुष्पांजलि भेंट की गई मिष्ठान भेजकर प्रसाद बांटा गया इस उपलक्ष […]
प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को होगा तहसील दिवस का आयोजनसभी तहसीलों में एक साथ आयोजित होगा “तहसील दिवस
जनपद वासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाले तहसील दिवसों का रोस्टर किया गया जारी प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को होगा तहसील दिवस का आयोजनसभी तहसीलों में एक साथ आयोजित होगा “तहसील दिवस मौके पर ही जनपद वासियों की […]



