उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित l
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय, हरिद्वार में भारत सरकार के सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों को संचालित किया जा रहा है।कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में सामुहिक सेवा संकल्प शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी प्रो. बिंदुमति द्विवेदी एवं सह-नोडल अधिकारी मीनाक्षी सिंह रावत ने विश्वविद्यालय परिसर में उपस्थित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने हेतु सामूहिक सेवा संकल्प शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में समाज एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्वपूर्ण सेवाभाव अपनाने तथा जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभियान के आगामी कार्यक्रमों में भी अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. लक्ष्मीनारायण जोशी, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद पंत तथा शिक्षा शास्त्र विभाग के सत्र समन्वयक डॉ. सुमन प्रसाद भट्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे।



