Uncategorized

हयात पैलेस में पंकज पासवान का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

हयात पैलेस में पंकज पासवान का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत


हरिद्वार। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) छात्र विंग के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव पंकज पासवान निजी कार्य से हरिद्वार पहुंचे। बहादराबाद टोल प्लाजा के पास हयात पैलेस में उनके पहुंचने की जानकारी मिलते ही पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता वहां जुटने लगे।
पंकज पासवान के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष आरिफ कादरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सईद कादरी, प्रदेश महासचिव नाजिम साबरी, एससी-एसटी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की। पंकज पासवान ने स्वागत के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *