यमुना घाट के लोकार्पण को बताया ऐतिहासिक पहल, भगवान बुद्ध मेला समिति ने जताया आभार
कालसी। भगवान बुद्ध मेला समिति कालसी ने पवित्र यमुना घाट के निर्माण और लोकार्पण को महत्वपूर्ण धार्मिक एवं जनहित की पहल बताया है। समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर हुए इस कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

समिति ने कहा कि यमुना घाट का निर्माण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कार्य है और इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। समिति ने बताया कि सैनी समाज की ओर से पिछले 18 वर्षों से भगवान बुद्ध मेले, बुद्ध पूर्णिमा, सम्राट अशोक के शिलालेख की परिक्रमा और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है।
समिति ने पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के सहयोग को भी स्मरण करते हुए आभार व्यक्त किया। समिति ने यमुना माता से देश की सुख-समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।




