फैक्ट्री मे हुई चोरी का 24घण्टे मे खुलासा चोरी करने वाला अभियुक्त हुआ गिरफ्तार चोरी का माल शत-प्रतिशत बरामद
✍🏻👉रिपोर्टर सद्दाम अली
थाना कोतवाली मंगलौर पर जियाउल इस्लाम मैनेजर रेडिचेन्ट बार प्रा0लि0 लंढौरा द्वारा से जरनेटर बैटरी, कन्टेन्टर यूपीएस कीमती फ्यूज चोरी करने के संबंध में मु0अ0सं0 1288/22 धारा 380 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत करायाl
मुकदमा उपरोक्त के अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा माल बरामदगी/गिरफ्तारी अभियुक्त हेतु उपनिरीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह चौकी प्रभारी लंढौरा के नेतृत्व में तुरन्त एक टीम का गठन किया गयागठित टीम द्वारा फैक्ट्री मैं लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ आसपास की दुकानों के लगे कैमरे खंगाले गए तथा मुखबीर मामूर कर पूर्व में जेल गये अभियुक्तों का सत्यापन किया गया जिसके फल स्वरूप निम्न अभियुक्त को आज दिनांक 10.11.22 आईटीआई रोड शिकारपुर लण्ढौरा से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया हुआ माल शत-प्रतिशत बरामद किया गया अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है पूछताछ के दौरान मालुमात हुआ है कि अभियुक्त पूर्व में चोरी के अपराध में जेल गया है। जनपद के अन्य थानों से अभियुक्त का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त
- महताब पुत्र सज्जाद निवासी ग्राम शिकारपुरा कोत0 थाना मंगलौर आपराधिक इतिहास
1-मु0अ0स0 769/21 धारा 380/457/411 भादवि कोत0 मंगलौर
बरामद माल(कीमती लगभग 1 लाख रु0) - एक बैटरी
- 09 कन्टेन्टर
- एक यूपीएस
4.बडा कीमती फ्यूज
पुलिस टीम - उप निरीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह
- कॉन्स्टेबल मनीष




