जिलाधिकारी को सोपा ज्ञापन कि निर्माण कार्य को रोकने की मांग।

देहरादून राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक विकास पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी महोदय देहरादून को एक शिकायती पत्र देकर सुरक्षा दीवार में हो रही अनियमिताओ को सुधारने की मांग की राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक विकास पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों का आरोप है कि देहरादून यमुना कॉलोनी स्थित गोविंदगढ़ वार्ड नंबर 34 में सिंचाई विभाग द्वारा सुरक्षा दीवार (पुसता) के कार्य में अनियमितता को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए बातया की सिंचाई विभाग पुराने एवं जीर्ण – शीर्ण पुस्तो को हटाने के बजाय उससे 2 फीट अंदर नदी में घुसकर नई दीवार का निर्माण कराया जा रहा है जिससे छोटी बिंदाल नदी की चौड़ाई दोनों तरफ से 4 फीट कम होकर नदी एक संकरी नाली में बदल गई है प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि बरसात में भारी बारिश में पानी ओवरफ्लो होने से आसपास की कॉलोनी में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक सविता कपूर के निर्देशों की आवेला का भी आरोप लगाया है। प्रतिनिधिमंडल ने तीन प्रमुख मांग सूत्रों मांग करते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है १-तुरंत निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए। २-पहले पुराने पुस्तकों को हटाया जाए और उसके बाद उसी स्थान पर मानकों के अनुरूप पुन:र्निर्माण कराया जाए। ३-बिंदाल और रिस्पना नदी मैं बाढ़ सुरक्षा के लिए प्रभावी एवं पर्यावरण अनुकूल सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी श्रीमती गीता देवी कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रियंका देवी, श्रीमती सोनिया देवी, अशोक कुमार ,कैलाश चंद आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।




