लक्सर पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 7.12 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश की सक्रियता और मुस्तैदी से कार्रवाई को मिली मजबूती, पुलिस टीम ने आरोपी को दबोचा
लक्सर ( फरमान खान)। जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत लक्सर पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 7.12 ग्राम अवैध स्मैक और विवो कंपनी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई में टीम की सक्रियता, सतर्कता और क्षेत्र में लगातार निगरानी की अहम भूमिका रही। खास तौर पर हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश की मुस्तैदी, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिसिंग के प्रति सक्रिय भूमिका ने कार्रवाई को मजबूती प्रदान की। टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग और निगरानी के दौरान नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस ने यह कार्रवाई की।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी के नेतृत्व में लक्सर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री के संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को स्पष्ट संदेश गया है कि जनपद में नशे का कारोबार किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान उस्मान अली पुत्र सुलेमान निवासी एथल बुजुर्ग, थाना पथरी, हरिद्वार के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 7.12 ग्राम स्मैक और एक विवो मोबाइल फोन बरामद किया गया। कोतवाली लक्सर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट, उपनिरीक्षक समीप पांडे, हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश और हेड कांस्टेबल अरविंद रावत शामिल रहे। लक्सर पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ जारी अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।




