पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर संजय सिंह द्वारा छात्र छात्रों को किया सम्मानित।

खानपुर बृहस्पतिवार 8 अक्टूबर 2026 दिन को भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर हरिद्वार मे भारत सरकार के राष्ट्रीय कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालय स्तर पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार ठाकुर संजय सिंह द्वारा सम्मानित किया गया ,इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई इस अवसर पर सभी गणमान्य अतिथियों ठाकुर संजय सिंह , ठाकुर चंदन सिंह, समाजसेवी सोनू पवार, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष बबलू सैनी ,वरिष्ठ अध्यापक अशोक पंवार जी ,प्रधान नकली सिंह जी ,प्रधान राजकुमार जी ,ने सरस्वती माता की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करके सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की | इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने सभी गणमान्य अतिथियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया| सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालय में हुई निबंध प्रतियोगिता में शंकर कुमार पुत्र सेठपाल ने प्रथम स्थान शिवा गिरी पुत्री प्रवीण गिरी ने द्वितीय स्थान व अभयबन पुत्र लोकेशबन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । भाषण प्रतियोगिता में सचिन कुमार पुत्र अरविंद कुमार ने प्रथम स्थान अभय बन पुत्र लोकेश बन ने द्वितीय स्थान तथा रोहन कुमार पुत्र रफल सिह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में कुमारी आकांक्षा पुत्री ईसम सिंह ने प्रथम स्थान , प्रियांशु पुत्र होशराम ने द्वितीय स्थान , अंकुश कुमार पुत्र राज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा रंगोली प्रतियोगिता में 12th A की छात्राओं ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने अपने अभिभाषण में कहा कि सभी छात्र छात्राओं को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए तभी हम राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दे पाएंगे इसके उपरांत ठाकुर संजय सिंह पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार ने सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए तथा गरीबों की सेवा, नशे के प्रति लोगों को जागरूक करना और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान अवश्य देना चाहिए, इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टॉफ में विमलेश कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार ,नीरज कुमार, विकास कुमार, सुमित पवार, जितेंद्र कुमार, आलोक भूषण, मनोज गोयल ,श्रीमती विजेता, अशोक कुमार ,कुलबीर सिंह, आदि मौजूद रहे । इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कुमारी आंचल, वंशिका , हिमांशी, मनीता, लक्ष्मी, सोनम, जॉनी, विशाखा, नेहा ,पूजा ,सुहानी ,सलोनी, रिमझिम ,अलीशा ,उजमा, अंजना ,संजना ,आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को मनमोहन बना दिया।




