भगवानपुर में आजाद समाज पार्टी का विस्तार, दिलनवाज सिद्दीकी बने नगर महासचिव भगवानपुर में आजाद समाज पार्टी के संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। नगर अध्यक्ष भाई खुशाल द्वारा एडवोकेट दिलनवाज सिद्दीकी को नगर महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।इस मौके पर नगर अध्यक्ष ने विश्वास जताते हुए कहा कि दिलनवाज सिद्दीकी पार्टी की नीतियों और विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि उनसे पूरी आशा है कि वे आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।नवनियुक्त नगर महासचिव दिलनवाज सिद्दीकी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और समाज के हित में कार्य करने का संकल्प भी लिया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए “जय भीम, जय आजाद समाज पार्टी” के नारे लगाए।




