Uncategorized

राष्ट्रीय एकता दिवस पर चमके लक्सर कोतवाली के उपनिरीक्षक शहजाद अली, उत्कृष्ट कार्यों के लिए मेडल से नवाजे गए

राष्ट्रीय एकता दिवस पर चमके लक्सर कोतवाली के उपनिरीक्षक शहजाद अली, उत्कृष्ट कार्यों के लिए मेडल से नवाजे गए

रोशनाबाद पुलिस लाइन में आयोजित भव्य परेड के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने किया सम्मानित, 16 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिला सम्मान

लक्सर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित भव्य परेड एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मेलन में लक्सर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक शहजाद अली को उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक पुलिस दूरसंचार/फायर सर्विस उत्तराखंड ने उन्हें पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क/प्रशस्ति पत्र से अलंकृत कर सम्मान प्रदान किया। इस उपलब्धि से लक्सर पुलिस का गौरव बढ़ा है।
राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पुलिस बल ने शानदार परेड के माध्यम से अनुशासन, एकजुटता और कर्तव्य के प्रति समर्पण का परिचय दिया। पुलिस महानिरीक्षक ने परेड की सलामी ली। इसके उपरांत पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सम्मेलन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान जनपद में अपने उत्कृष्ट कार्यों, जिम्मेदारियों के प्रति गंभीरता और पुलिसिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुल 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें लक्सर कोतवाली के उपनिरीक्षक शहजाद अली का नाम भी शामिल रहा।
उपनिरीक्षक शहजाद अली को मिला यह सम्मान उनकी कार्यशैली, कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता और पुलिस विभाग में उनकी सक्रिय भूमिका का महत्वपूर्ण प्रमाण है। उनकी उपलब्धि से न केवल लक्सर कोतवाली बल्कि क्षेत्र के पुलिस महकमे में भी खुशी का माहौल है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक संचार सहित जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने तथा पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। जनपद के सभी थाना कार्यालयों में भी पुलिसकर्मियों ने एकता दिवस की शपथ ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *