Uncategorized

वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय प्रवीण झा जी के निधन पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त

वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय प्रवीण झा जी के निधन पर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त की

हरिद्वार  राष्ट्रीय सहारा के हरिद्वार ब्यूरो चीफ रहे वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा (64) का देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचार के दौरान निधन होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने शोक जताया है। संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही हरिद्वार की मीडिया जगत के लिए एक वरिष्ठ एवं मार्गदर्शक पत्रकार को खो देने की बात कही

एसएसपी कहा कि इस कठिन और दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। मैं एवं हमारा पुलिस परिवार इस दुख की घड़ी में उनके साथ हर संभव खड़े हैंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *