शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन किया सीज। लकसर शराब पीकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों पर लकसर पुलिस ने कसा शिकंजा शराब पीकर वाहन चलाने वाला एक व्यक्ति किया गिरफ्तार और वाहन को भी सीज किया है। कोतवाल राजीव रौथान ने बताया कि एसएसपी हरिद्वार द्वारा जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों / शराब पीकर वाहन चलाने वालों की गहनता से चेकिंग कर प्रभावी कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देश जारी किया गया। जिस पर लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने वालो के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए। दिनांक 17 5 2025 को रात्रि एक व्यक्ति को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। तथा मौके पर वाहन को भी चीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना अंतर्गत धारा 185 /207 एम० वीं० एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त छोटू राम पुत्र रकम सिंह निवासी ग्राम भीकमपुर कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार को माननीय न्यायालय के समस्त पेश किया जा रहा है।




