आज वेद मंदिर आश्रम में अकिनचंन शर्मा पूर्व सचिव गढ़वाल किसान कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और रीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की भाजपा की सदस्यता पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के द्वारा दिलाई गई भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि अकिनचन शर्मा भाजपा की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे इस अवसर पर अकिनचन शर्मा ने कहा कि मैं पूरी निष्ठा के साथ भाजपा की नीतियों को आगे बढ़ाउगा उन्होंने कहा कि भाजपा का सबका साथ सबका विकास वाली नीति से प्रभावित होकर मैंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है इस अवसर पर पूर्व जिला संयोजक चौधरी सत्य कुमार और जिला महामंत्री किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने अकिनचन शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि अकिनचन शर्मा के भाजपा में आने से भाजपा को मजबूती मिलेगी




