Uncategorized

अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मनाया दीपावली मिलन समारो

अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मनाया दीपावली मिलन समारोह

हरिद्वार। अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की ओर से हरिद्वार स्थित पेंटागन मॉल में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संघ की अध्यक्ष चंचल तोमर ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। संघ पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहेगा।

संगठन मंत्री संजय लाम्बा ने पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और उनके हितों की रक्षा करना संघ की प्राथमिकता है। उन्होंने दीपावली प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने तथा बच्चों को पटाखों से दूर रखने की अपील की। समारोह में दीप जलाकर, रंगोली सजाकर और मिष्ठान वितरण कर पर्व की खुशियां साझा की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *