Uncategorized

गंगा स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन। खानपुर

गंगा स्वच्छता शपथ कार्यक्रम का आयोजन। खानपुर रविवार दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर हरिद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा नमामि गंगे- गंगा स्वच्छता शपथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा द्वारा की गई प्रधानाचार्य ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और जीवनदायिनी माँ है। गंगा को स्वच्छ और अविरल बनाए रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। युवाओं को इस पुनीत कार्य में आगे आना होगा।
कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विरेंद्र कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने सभी स्वयंसेवियों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई।
उन्होंने स्वयंसेवियों को बताया कि
हमें गंगा में कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक व गंदगी नहीं डालनी चाहिए, गंगा घाटों की स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए और जन-जन को गंगा स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। गंगा की निर्मलता के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे,कार्यक्रम में जितेंद्र कुमार, नीरज कुमार, विकास कुमार ,सुमित कुमार, आलोक कुमार, विमलेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार, कुलबीर सिंह , मनोज कुमार,कुमारी आकांक्षा, वंशिका, सोनम कंबोज, अजय कुमार, अक्षय कुमार, दिव्यांशु, कृष्ण, रोहित, अजीत, सार्थक, हिमांशु, अभिषेक आदि सहित एनएसएस के समस्त स्वयंसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *