सैनी समाज ने विधायक भाई शहजाद को दिया पूर्ण समर्थन, कैम्प कार्यालय पर हुआ जोरदार स्वागत लक्सर मोहम्मद शहजाद के लक्सर कैम्प कार्यालय पर आज क्षेत्र के ग्राम डूंगरपुर, पुरवाला, जैतपुर सहित विभिन्न गांवों से पहुंचे सैनी समाज के सम्मानित लोगों ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों, सर्वसमाज के हित में उठाई जा रही जनसमस्याओं की आवाज़ तथा जनता के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की खुलकर सराहना की।सैनी समाज के लोगों ने कहा कि लक्सर विधायक भाई शहजाद ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग और समाज के लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान के लिए लगातार कार्य किया है। समाज के प्रतिनिधियों ने आगामी चुनाव में लक्सर विधायक को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा जताते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता उनके कार्यों से संतुष्ट है और भविष्य में भी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।इस अवसर पर लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का प्यार, विश्वास और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी क्षेत्र के विकास, भाईचारे और सर्वसमाज की सेवा के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अर्जुन सैनी (ग्राम प्रधान अकबरपुर ऊद) अनुज सैनी सुधीर कुमार सैनी धर्म सिंह सैनी अश्वनी कुमार सैनी राजेश कुमार सैनी एवं लोकेश कुमार सैनी सहित अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे।




