दलित-मुस्लिम एकता मंच का संगठन विस्तार, सचिन तंवर बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सोशल मीडिया प्रभारी
मोहम्मद इरफान को खंडवा और मोहम्मद ईनाम को शामली का जिलाध्यक्ष बनाया गया
अम्बेहटा/सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के कस्बा अम्बेहटा के निकटवर्ती ग्राम रनियालादयालपुर में दलित-मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र कुमार बौद्ध ने अपने आवास से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संगठन के विस्तार की जानकारी दी। संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से तीन नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव जनाब रुस्तम राज के अनुरोध पर जनपद बागपत के सुभानपुर निवासी युवा समाजसेवी एवं राजनीति और सोशल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय सचिन तंवर को मंच का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
वहीं, मुख्य सलाहकार जनाब सैयद इकराम अली एवं मध्य प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष जनाब हाजी इकबाल पठान के अनुरोध पर मध्य प्रदेश के खंडवा निवासी मोहम्मद इरफान को खंडवा का जिलाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश के जनपद शामली निवासी मोहम्मद ईनाम को शामली का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र कुमार बौद्ध ने विश्वास जताया कि तीनों नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी और मंच की गतिविधियों का विस्तार होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी दलितों, वंचितों, पिछड़ों, महिलाओं, युवाओं, अल्पसंख्यकों तथा समाज के अन्य गरीब एवं जरूरतमंद वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे।
उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से दलित-मुस्लिम एकता मंच की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा की।
जारीकर्ता:
डॉ. सुरेन्द्र कुमार बौद्ध
संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष
दलित-मुस्लिम एकता मंच
मोहम्मद ईनाम
जिलाध्यक्ष, जनपद शामली (उत्तर प्रदेश)



