नगर पंचायत रामपुर में आरिफ चौधरी का भव्य स्वागत, जनसमस्याओं को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक
रुड़की। नगर पंचायत रामपुर में भारतीय मजदूर परिषद के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ चौधरी के पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया है। बैठक को संबोधित करते हुए मोहम्मद आरिफ चौधरी ने भारतीय मजदूर परिषद के उद्देश्यों, संगठन की कार्यप्रणाली तथा श्रमिकों एवं आमजन के हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से प्रकाश डाला है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के मेहनतकश वर्ग, श्रमिकों तथा जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ चौधरी के समक्ष भी रखा। चौधरी ने सभी समस्याओं को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना तथा संबंधित समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष उठाकर नियमानुसार समाधान कराने का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उन्हें संबंधित विभागों तक पहुंचाना सामाजिक जिम्मेदारी है। क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं, श्रमिकों के हितों तथा आमजन से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। मोहम्मद आरिफ चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र प्रधान और राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया है। बैठक में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी रही। उपस्थित गणों ने मोहम्मद आरिफ चौधरी का स्वागत करते हुए क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपेक्षा जताई है। बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने तथा अधिक से अधिक लोगों को भारतीय मजदूर परिषद से जोड़ने पर भी चर्चा हुई है। सभासद प्रतिनिधि अब्दुल वली के नेतृत्व में हुई महत्वपूर्ण बैठक के आयोजन में तनवीर सभासद वार्ड नंबर 5, नौमान सभासद वार्ड नंबर 9, नीतू सभासद वार्ड नंबर 4, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद एम, जाहिद हसन, मोहम्मद असगर, मोहम्मद अखलाक, इसरार, इस्लाम अब्बासी जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर परिषद, मोहम्मद ताजीम, नीटू कुमार, आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।




