सिविल इंजीनियरिंग में नए औद्योगिक बदलावों से रूबरू हुए छात्र
मुजफ्फरनगर
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में बीटेक सिविल इंजीनियरिंग और डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से संयुक्त रूप से अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. अमित कुमार सिंघल ने “फ्रॉम ब्लूप्रिंट टू बैलेंस शीट: ट्रांसफॉर्मिंग इंजीनियरिंग एंड आर्किटेक्चर इंटू लीडरशिप करियर” विषय पर छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हो रहे औद्योगिक बदलावों, नई तकनीकों और भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी। साथ ही नक्शे से वास्तविक निर्माण तक की प्रक्रिया, संरचनाओं के निर्माण और परियोजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के बारे में बताया। कार्यक्रम में संस्थापक चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ और निदेशक प्रो. अश्वनी कुमार वशिष्ठ ने आयोजन के लिए सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष फिरोज अली, पॉलीटेक्निक प्रधानाचार्य आशीष कुमार और शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के लिए पुस्तकीय शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने की आवश्यकता बताई। डीन, एप्लाइड साइंस डॉ. सुचित्रा त्यागी ने कहा कि विशेषज्ञों के व्याख्यान से विद्यार्थियों को अपने भविष्य के प्रति जागरूक होने और क्षेत्र से जुड़ी उपयोगी जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के आयोजन में बीटेक और डिप्लोमा सिविल इंजीनियरिंग विभाग के शिक्षकों का योगदान रहा।




