Uncategorized

श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीला का श्रवण कर भक्तगण हुए भाव विभोर,पूर्व मेयर ने लिया आशीर्वाद

श्रीमद् भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीला का श्रवण कर भक्तगण हुए भाव विभोर,पूर्व मेयर ने लिया आशीर्वा


रूड़की।गणपति विहार में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन कथा व्यास आचार्य स्वास्तिक जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं हमारे जीवन में सरलता,वात्सल्य और भक्ति में का भाव जागृत करती हैं।उनकी लीलाओं से हमें सीख मिलती है कि हम अधर्म के विनाश तथा मानव समाज को सत्य,प्रेम,करुणा और भक्ति के मार्ग पर चलें।कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार का नाश कर ये संदेश दिया कि सच्ची भक्ति में ही विनम्रता है।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कथा में पहुंचकर आचार्य जी का आशीर्वाद लिया तथा कहा कि कलयुग में श्रीमद् भागवत कथा का बड़ा महत्व है,इसके श्रवण से मनुष्य के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।इस अवसर पर आयोजक रमेश चंद्र शर्मा,यशपाल सिंह,विकास पोसवाल,ब्रज मोहन त्यागी,सुभाष यादव,गोपाल सैनी,पवन त्यागी,ज्ञानेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *