Uncategorized

गन्ने के खेत में गौकशी की तैयारी, दो गिरफ्तार; एक गौवंश बचाया

गन्ने के खेत में गौकशी की तैयारी, दो गिरफ्तार; एक गौवंश बचाया

दीपक चौधरी, यशवीर नेगी और पंचम प्रकाश की अहम भूमिका

लक्सर कोतवाली लक्सर पुलिस ने शनिवार रात ग्राम रणसूरा के पास गन्ने के खेत में गौकशी की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को गौकशी के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से एक जीवित गौवंश भी बरामद किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से गौवंश की जान बच गई।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चल रही चेकिंग और गश्त के दौरान पुलिस टीम को रणसूरा के पास गन्ने के खेत में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और साजिद पुत्र मुस्तकिम (38) तथा सौहेब पुत्र मुमताज (25), निवासी रणसूरा को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान गौकशी के उपकरण बरामद हुए और खेत से एक जीवित गाय मिली।
कार्रवाई में उप निरीक्षक दीपक चौधरी, उप निरीक्षक यशवीर सिंह नेगी और हेड कांस्टेबल पंचम प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की तत्परता से समय रहते कार्रवाई होने पर गौवंश को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 3/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, साजिद के खिलाफ पूर्व में गोवंश संरक्षण अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं, जबकि सौहेब के खिलाफ भी गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत पूर्व में मुकदमा दर्ज है।
कार्रवाई करने वाली टीम में वउनि राकेश बिष्ट, उ0नि0 दीपक चौधरी, उ0नि0 यशवीर सिंह नेगी, हे0कानि0 पंचम प्रकाश, हे0का0 अरविन्द रावत हे0कानि0 मनोज मिनान हे0कानि0 आशीष पाण्डे और कानि0 कपिल देव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *