Uncategorized

जिला महिला चिकित्सालय में स्वच्छता का संकल्प, सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

जिला महिला चिकित्सालय में स्वच्छता का संकल्प, सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

मुजफ्फरनगर
जिला महिला चिकित्सालय में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. मुरली भास्कर की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें चिकित्सालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में डॉ. राजीव ने क्लीनिंग एवं गार्डनिंग स्टाफ को स्वच्छता की शपथ दिलाई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. मुरली भास्कर ने चिकित्सालय परिसर को स्वच्छ रखने में योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया और उनके लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की। इस अवसर पर डॉ. मुरली भास्कर ने महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और सेवा का उदाहरण रहा। उन्होंने स्वच्छता, समानता, शिक्षा और सामाजिक भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर चिकित्सालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा महात्मा गांधी के विचारों को अपनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *