भगवान विश्वकर्मा शिल्प कला के प्रणेता हैं,पूर्व मेयर गौरव गोयल
रुड़की।विश्वकर्मा चौक स्थित मंदिर में भगवान विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर विधि-विधान के साथ पूजन किया गया।पूजन कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मेयर गौरव गोयल ने भगवान विश्वकर्मा का नमन कर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा शिल्प कला के प्रणेता हैं और उन्होंने सभी युगों में अपने शिल्प कौशल के आधार पर निर्माण कार्यों को संपन्न कराया है।उन्होंने कहा कि शिल्प कला के माध्यम से अनेकों ऐसे निर्माण किए गए,जिनका आज का विज्ञान भी रहस्य नहीं जान पाया है।आज के दिन पूरे विश्व में श्री विश्वकर्मा दिवस को बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है।इस अवसर पर सतीश धीमान,सुरेंद्र धीमान,राकेश धीमान,मुकेश धीमान,अनूप शर्मा,मोनी धीमान आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।




