Uncategorized

नगर निगम प्रांगण तथा साकेत धर्मशाला में श्री गणेश महोत्सव में भक्तजनों ने पहुंच पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

नगर निगम प्रांगण तथा साकेत धर्मशाला में श्री गणेश महोत्सव में भक्तजनों ने पहुंच पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद


रुड़की।साकेत धर्मशाला एवं नगर निगम प्रांगण में श्री गणेश महोत्सव में गणपति महाराज की पूजा के मौके पर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने भगवान श्री गणपति महाराज का आशीर्वाद लिया तथा कहा कि गणपति महाराज विघ्नों को हरने वाले देव हैं।गणपति महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि गणपति महाराज विघ्न हरण तथा मंगल करण देव है,जिनके साथ मां पार्वती,लक्ष्मी और सरस्वती सदैव वास करती है।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने कहा कि गणपति की पूजा करने से सभी कष्टों का नाश होता है तथा जीवन में सुख-समृद्धि आती है और जीवात्मा निष्पाप होकर ब्रह्म मारगी हो जाती है,जिस कारण जीव को सभी सुख प्राप्त होने के बाद हाथ में परम् पद की प्राप्ति होती है,इसलिए गणपति की शरणागति होकर नियमित आराधना पूजा करने से जीवन का कल्याण होता है।साकेत स्थित धर्मशाला में बड़ी संख्या में भक्तजनों ने गणपति महाराज की पूजा-अर्चना की तथा देर रात तक भजनों का आनंद लिया।इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्त जन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *