Uncategorized

रात के सन्नाटे में गांव में पहुंचा 10 फीट का विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

रात के सन्नाटे में गांव में पहुंचा 10 फीट का विशालकाय मगरमच्छ, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

लक्सर ग्राम भूरनी खतीरपुर में शनिवार तड़के करीब दो बजे एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ की सूचना मिलते ही लक्सर वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।
बताया गया कि रेस्क्यू किया गया मगरमच्छ करीब 10 फीट लंबा और 1 कुंतल 36 किलोग्राम वजनी था। विशालकाय मगरमच्छ को देखकर मौके पर मौजूद लोगों में कौतूहल के साथ-साथ भय का माहौल भी बना रहा।
वन क्षेत्र अधिकारी महेंद्र गिरी के नेतृत्व में वनकर्मियों गुरजंट सिंह, सुमित सैनी, भोपाल सिंह सहित अन्य वनकर्मियों ने बेहद सावधानी और कुशलता के साथ मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को उसके प्राकृतिक वास स्थल गंगा नदी में सुरक्षित छोड़ दिया।
वन विभाग की टीम की तत्परता से मगरमच्छ को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित उसके प्राकृतिक वास स्थल तक पहुंचाया गया। वहीं, समय पर कार्रवाई होने से ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *