Uncategorized

बहादराबाद। कांग्रेस के सोनीपत से नवनिर्वाचित सांसद सतपाल ब्रह्मचारी का बहादराबाद पहुंचने पर टोल प्लाजा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी

रिपोर्ट महिपाल शर्मा l
बहादराबाद। कांग्रेस के सोनीपत से नवनिर्वाचित सांसद सतपाल ब्रह्मचारी का बहादराबाद पहुंचने पर टोल प्लाजा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के बीच स्वागत किया। इस दौरान सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि देश की जनता ने नफरत फैलाने वालों को करारा जवाब दे दिया है।देश की जनता राहुल गांधी के नेतृत्व में अपना भविष्य देख रही है ।उन्होंने कहा कि मोदी की तीसरी सरकार ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही देश को स्थिर सरकार दे सकती है। क्योंकि कांग्रेस को ही गठबंधन चलाने का अनुभव हासिल है । सोनीपत सांसद ने कहा कि देश की जनता अब मोदी के भाषणों से उब चुकी है । देश की जनता अब आगे बढ़ना चाहती है उन्होंने कहा है कि हरियाणा के किसान ,मजदूर और गरीब लोगों ने मुझे चुना है ।उनकी आशाओं पर वह खरा उतरेंगे और एक कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे इस दौरान स्वागत करने वालों में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रिय व्रत, भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान,व ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजाराम शर्मा, सचिव नरेश स्वामी, वरिष्ठ नेता शहीद अहमद सनी कुमार, मुकुल चौहान, सतार,,लक्ष्य चौहान, बृजपाल चौहान, ललित चौहान ,मनोज कुमार, जयवीर, सोनी, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *