Uncategorized

नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा, 18 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस का शिकंजा, 18 नशीले इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार

ANTF के हेड कांस्टेबल रियाज अली, नितुल यादव त्रिभुवन यादव और रणजीत सिंह सिद्धू की सक्रिय भूमिका रही अहम, संयुक्त टीम की मुस्तैदी से पकड़ा गया आरोपी

हरिद्व जनपद हरिद्वार में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की संयुक्त टीम ने मायापुर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 18 नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में ANTF टीम के हेड कांस्टेबल रियाज अली,नितुल यादव त्रिभुवन यादव और रणजीत सिंह सिद्धू की सक्रियता, सतर्कता और महत्वपूर्ण भूमिका विशेष रूप से सामने आई।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल कांस्टेबल आनंद तोमर मायापुर क्षेत्र में सिद्ध आश्रम गली के पास सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह घबराने लगा और मौके से भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और घेराबंदी कर दबोच लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से BUPRENORPHINE INJECTION IP के 18 इंजेक्शन बरामद हुए, जिनका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
इस पूरी कार्रवाई में ANTF के हेड कांस्टेबल रियाज अली के अनुभव और सक्रियता के साथ नितुल यादव त्रिभुवन यादव एवं रणजीत सिंह सिद्धू की मुस्तैदी ने अहम भूमिका निभाई। संयुक्त टीम के बेहतर तालमेल, सतर्क निगरानी और त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए ANTF टीम की यह कार्रवाई पुलिस की सक्रिय कार्यशैली को दर्शाती है।
गिरफ्तार आरोपी: निशान्त गिरी पुत्र शत्रुघन गिरी, निवासी गुसाईं गली, भीमगौड़ा, कोतवाली नगर हरिद्वार नशीले प्रतिबंध 18 इंजेक्शन बरामद किए पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *