Uncategorized

लक्सर में लूटेरों का आतंक खत्म! हरिद्वार पुलिस ने 24 घंटे में ही दबोचे 3 लुटेरे

–

लक्सर में लूटेरों का आतंक खत्म! हरिद्वार पुलिस ने 24 घंटे में ही दबोचे 3 लुटेरे

(लक्सर: रात के अंधेरे में सुनसान सड़क पर राहगीर को दबोचकर लूटने वाले गिरोह का आखिरकार पर्दाफाश हो गया है। एसएसपी नवनीत सिंह के सख्त निर्देशों पर लक्सर पुलिस ने वो कर दिखाया, जिसकी पूरे इलाके को उम्मीद थी।
महज 24 घंटे के अंदर पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए 3 शातिर आरोपियों को धर दबोचा और लूटी गई नकदी, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल 2 बाइक बरामद कर लीं।
क्या हुई थी वारदात?
1 नवंबर की देर रात, ग्राम शिवगढ़ निवासी अनुज अपनी राह जा रहा था। तभी 3 बाइक सवार बदमाशों ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाया, मारपीट की और 5000 रुपये नकद व सैमसंग A36 5G मोबाइल छीनकर अंधेरे में फरार हो गए।
वादी ने 2 नवंबर को कोतवाली लक्सर में लिखित तहरीर दी। मामला गंभीर था, इसलिए एसएसपी नवनीत सिंह ने तुरंत टीम गठित कर जल्द खुलासे के सख्त निर्देश दिए।
मैनुअल + डिजिटल पुलिसिंग का कमाल
लक्सर पुलिस ने इलाके में जाल बिछाया। मैनुअल मुखबिर तंत्र और डिजिटल सर्विलांस से बाइक और संदिग्धों का डाटा खंगाला गया। 3 नवंबर को चेकिंग के दौरान पुलिस के हाथ वो 3 चेहरे लग गए, जिनका हुलिया वारदात में शामिल लुटेरों से हूबहू मिलता था।
तलाशी ली गई तो पुलिस भी हैरान रह गई। तीनों के पास से लूटी गई 4200 रुपये नकदी, लूटा हुआ मोबाइल, 2 मोटरसाइकिल, वादी का आधार कार्ड और काला बैग बरामद हुआ।
क्यों करते थे लूट?
पूछताछ में तीनों ने सच उगल दिया। तीनों पक्के दोस्त हैं। महंगे शौक और निजी खर्चों के लिए बड़ी रकम का लालच इन्हें अपराध की दुनिया में ले आया। सुनसान जगह पर अकेले राहगीर को देखकर ये उसे डरा-धमकाकर लूट लेते थे और माल आपस में बांट लेते थे।
धरे गए आरोपी:

  1. अजय उर्फ बाबा – ग्राम सूखेडी, थाना गंगोह , नकूड, सहारनपुर (UP) – 1500 रु. बरामद
  2. विशाल – ग्राम भट्टीपुर, थाना पथरी, हरिद्वार – 1600 रु. बरामद
    3.विक्की – ग्राम दाबकी, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार – 1100 रु. बरामद
    बरामद बाइक: UK 08 BF-0998 और UK 08 AX-3928
    इस सफलता के हीरो – लक्सर पुलिस टीम:
    प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी, व0उ0नि0 राजेश बिष्ट, उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह नेगी (प्रभारी चौकी सुल्तानपुर), कानि0 अजीत तोमर, कानि0 जगत सिंह, कानि0 नरेश नेगी, कानि0 किशोर नेगी।
    संदेश साफ है – लक्सर में अपराध करोगे, तो हरिद्वार पुलिस तुम्हारे गिरेबान तक जरूर पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *