नाले में डूबे 12 वर्षीय बालक को निकालकर सचेत अवस्था में अस्पताल भेजा l लक्सर पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्की पुत्र सुखदेव उम्र 12 वर्ष निवासी रायसी लक्सर जिला हरिद्वार अपने भाई के साथ कुड़ी नेतवाला गांव के पास नाले में नहाने के लिए गया था पानी अधिक होने के कारण वह नहाते समय वही डूब गया मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बालक को सचेत अवस्था में बाहर निकाला निकालकर बालक को अस्पताल भेजा गया किसी व्यक्ति द्वारा बालक के घर सूचना दी गई जिससे परिवार जनों में कोहराम मच गया l




