रिपोर्ट दिलनवाज सिद्दीकी
आज देवभूमि जागृति मंच उत्तराखंड की ओर से आर०एन० आई० इंटर कॉलेज भगवानपुर एवं संदल सिंह इंटर कॉलेज हबीबपुर निवादा के प्रधानाचार्य और अध्यापक गणों के सामाजिक एवं शैक्षिक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु आदरणीय डॉ श्री अशोक शर्मा आर्य जी,श्री रवि सैनी जी,वरिष्ठ समाजसेवी प्रवक्ता रसायन शास्त्र श्री राजीव सैनी जी, वरिष्ठ लिपिक श्री मांगेराम जी,वरिष्ठ समाज सेवी सहायक अध्यापक सामाजिक विज्ञान देवीचंद सैनी जी, वरिष्ठ समाजसेवी सहायक अध्यापक अंग्रेजी श्री पप्पन कश्यप जी को संगठन का स्मृति चिन्ह और” श्री रामायण “भेंट कर सम्मानित किया गया।संगठन की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मास्टर रजनीश सैनी,प्रदेश महासचिव श्री आशीष सैनी जी, प्रदेश महासचिव मास्टर आशीष शर्मा जी एवं प्रदेश सचिव मास्टर श्री राजीव सैनी जी उपस्थित रहे।




