Uncategorized

लंढौरा पुलिस ने लावारिस हालत में मिले बच्चे को चंद घंटों में परिजनों को सौंपा।

लंढौरा पुलिस ने लावारिस हालत में मिले बच्चे को चंद घंटों में परिजनों को सौंपा।

👉 रिपोर्ट सद्दाम अली

लंढौरा पुलिस चौकी को बस अड्डा लंढौरा से एक बच्चा जिसका नाम जियान पुत्र शौकीन निवासी वार्ड नंबर 4 कस्बा लंढौरा थाना मंगलौर हरिद्वार जिसकी उम्र लगभग 3 वर्ष लावारिस अवस्था में घूमता पाया गया जिसे स्थानीय लोगों द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत चौकी लंढौरा पर लाया गया जिसकी संरक्षक मां व पिता आधे की तलाश हेतु थाने की सभी पुलिसकर्मियों को समय से अवगत कराया गया हूं अथक प्रयास से 4 घंटे के अंदर गुमशुदा बालक के माता गुलअफशा को खोज निकाला गया उपरोक्त बच्चे को उसके परिजन माता गुलफसा व चाचा मुरसलीन के सही सलामत तस्दीक कर सुपुर्द किया गया , परिजनों ने पुलिस की तारीफ की और शुक्रिया अदा किया। वही बच्चे के परिवार वालों ने लंढौरा पुलिस चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा चौकी प्रभारी बड़ी ही मुस्तैदी के साथ अपना कार्य करते हैं उन्होंने हमारे बच्चे को अच्छी तरह से संभाले रखा और चंद घंटों में हमें तलाश कर बच्चे को सही सलामत हमारे सुपुर्द कर दिया है। पुलिस टीम में। एसआई पुष्पेंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल दिनेश शर्मा, कांस्टेबल मनीष, कांस्टेबल अरुण चमोली, कॉन्स्टेबल बलबीर, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *