Uncategorized

नगर निगम परिसर में गणेश चतुर्थी की पहली संध्या पर महाआरती का आयोजन,गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान हुआ प्रांगण

नगर निगम परिसर में गणेश चतुर्थी की पहली संध्या पर महाआरती का आयोजन,गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान हुआ प्रांगण


रुड़की।गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नगर निगम परिसर में प्रथम संध्या को भगवान श्री गणेश की आरती अत्यंत श्रद्धा,भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुई।18-वें भव्य श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता श्री गणेश महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम में वरिष्ठ सामाजसेवी ईश्वरलाल शास्त्री की गरिमामयी उपस्थिति के साथ ही पूर्व मेयर यशपाल राणा,युवा समाजसेवी प्रणय प्रताप सिंह,मुदित गर्ग, आदित्य त्यागी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की।पूजा-अर्चना आचार्य आर्यादि द्वारा पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया,जिसके पश्चात महाआरती हुई।आरती के दौरान पूरा परिसर “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष से गूंज उठा।इस धार्मिक आयोजन में श्री ओम सेवा मंडल की सक्रिय भूमिका रही।मंडल के कार्यकर्ता गौरव सैनी,आशु अग्रवाल,नीरज ठाकुर,कुँवर अग्रवाल,सचिन कपूर,मोहित अरोड़ा,भारत पाटील,व्योम शर्मा,आशीष धीमान,सनी सिंघल,रोहन ग्रोवर,मनीष अग्रवाल,सौरभ चौरसिया,वैभव गुप्ता,कुश सिंघल,शिवम अरोड़ा,दीपक कालरा,शशांक गोयल,मनीष तनेजा,वैभव मित्तल,रजनीश गोयल,अनिल मेटकरी,विपुल जैन,संदीप वर्मा,दीपक राज,अंकुर सकुजा,संदीप कुमार,सागर बेनीवाल,शुभम,प्रदीप वर्मा,मनोज अग्रवाल,अंकित गोयल,अंकित अग्रवाल,राहुल कपूर,प्रसाद मिद्दा,अर्चित ग्रोवर,प्रशांत कदम,गौरव वर्मा,सत्यनारायण,प्रवीण मौर्य,शाहजी पाटिल,रविंद्र देवकर,अर्पित गोयल,सतीश घाटगेट,दीप चंदन,शिवम,गौरव साहनी,जातिराम एवं सभी सदस्यों ने व्यवस्थाओं को संभाला। अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया देर रात तक भक्तजनों ने भजनों का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *