दिन दोगुनी, रात चौगुनी तरक्की कर रहा किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा
दधेडू गांव में राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह आलम का भव्य स्वागत, सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने ली सदस्यता
मुज़फ्फरनगर
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मौहम्मद शाह आलम आज रविवार को चरथावल ब्लॉक के दधेडू गांव में सदस्यता अभियान के एक कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे तो सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने चौधरी शाह आलम का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हमेशा से ही निष्पक्ष एवं निस्वार्थ गरीब किसानों व मज़दूरों की आवाज़ को बुलंद करते आये हैं। जिससे प्रभावित होकर आज सैंकड़ों किसानों एवं मजदूरों ने संगठन में दिन रात गरीबों की सेवा करने की दृष्टि से सदस्यता ग्रहण की।
गरीबों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं : शाह आलम
सभा को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम ने कड़े तेवर में कहा कि सरकार हमेशा से ही गरीबों को अनदेखा करती आई है। सरकार की किसान एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ संगठन ने सर्व समाज को एकजुट कर एक प्लेटफार्म पर लाकर खड़ा किया है। जिसके कारण संगठन का कुनबा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। खास तौर पर संगठन में युवाओं ने खास रुचि दी है। जिसके लिए मैं सभी सम्मानित किसान योद्धाओं एवं समाज सेवकों किसानों एवं मजदूरों का दिल से आभार प्रकट करता हूं। यदि इसी प्रकार संगठन का विस्तार बढ़ता रहा तो वह दिन दूर नहीं जब हम सरकार से गरीबों एवं किसानों की समस्याओं से का समाधान हासिल कर सकेंगे। मैं आज इस मंच के माध्यम से कहना चाहता हूं कि किसी भी सूरत में गरीबों एवं किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन का एक-एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता गरीबों एवं किसानों व मजदूरों की आवाज अकेला उठाने में सक्षम है।




