उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में स्थित पथरी जंगल की प्रसिद्ध दरगाह हजरत शाह मोहम्मद शाह रहमतुल्लाह अलैह उर्फ काठा पीर के सालाना उर्स का शानदार आगाज़ हो चुका है।इस पथरी जंगल की प्रसिद्ध दरगाह हजरत शाह मोहम्मद शाह रहमतुल्लाह अलैह उर्फ काठा पीर की धार्मिक और सांस्कृतिक मेले की मुख्य बात है कि इस बार यह 857वाँ सालाना उर्स है इस वर्ष दरगाह शरीफ पर 857वाँ सालाना उर्स मनाया जा रहा है, जिसकी शुरुआत 31 मई 2026 की रात से हो चुकी है।इस मेले मे सभी का इस्तकबाल और उनकी सेवा `जी. एन. एस. डी. आर. समाज सेवा कल्याणकारी चैरिटेबल ट्रस्ट’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरीस अहमद और पूरी टीम द्वारा काठा पीर आने वाले सभी जायरीनों (श्रद्धालुओं) का दिल से इस्तकबाल (स्वागत) किया जा रहा है। और इस मेले और उर्स के मौके पर पूरी दरगाह शरीफ को बेहद खूबसूरत हरी और रंग-बिंरगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है। रात के समय दरगाह का गुंबद और परिसर बेहद रूहानी और भव्य नजर आ रहा है। इस उर्स मेले में देश के अलग-अलग कोनों से जायरीन अपनी मन्नतें लेकर पहुँचते हैं और पथरी जंगल की प्रसिद्ध दरगाह हजरत शाह मोहम्मद शाह रहमतुल्लाह अलैह उर्फ काठा पीर पर चादरपोशी करके पुरे मुल्क की अमन-चैन की दुआएं मांगते हैं।



