लक्सर पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार । लक्सर ऑपरेशन प्रहार के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेशों को सत प्रतिशत तामिल किए जाने हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारी को निर्देश जारी किया गया था जिसका अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी में निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया गठित पुलिस टीम में उप निरीक्षक विपिन कुमार कोतवाल लक्सर कनिष्ठ कपिल देव कोतवाली लक्सर, कनिष्ठ अरुण कुमार कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई गठित पुलिस टीम द्वारा एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोसियारी ने बताया कि न्यायालय के आधार पर पुलिस ने वारंटी नसीम पुत्र निसार निवास पुंडीरपुरपुर उर्फ पिपली को उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्त को मान्य न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




