राजस्व टीम द्वारा अवरुद्ध चक मार्ग को पैमास कर किया कब्जा मुक्त । लक्सर मोहित कुमार पुत्र खड़क सिंह निवासी अलावलपुर के गैरआवास गांव मूसादपुर माजरी ने एक प्रार्थना पत्र उप जिलाधिकारी लक्सर को देखकर बताया कि कुछ दबंग लोगों द्वारा चक मार्ग को अवरोध कर रखा है जिस पर उप जिला अधिकारी लक्सर ने संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग को चक मार्ग को पैमास कर कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए , जिस पर राजस्व विभाग ने संज्ञान लेते हुए एक टीम का गठन किया जिसमें राजस्व निरीक्षक रमेश चंद, राजस्व उप निरीक्षक जितेंद्र चौधरी, राजस्व उप निरीक्षक गोपेंद्र तेगवाल, राजस्व उप निरीक्षक अवनीश कुमार आदि कर्मचारी गणों की टीम गठित की गई,गठित टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया तथा सजरे के मुताबिक पैमास कर चक मार्गो कब्जा मुक्त कराया गया , पैमास सभी चकधारक की मौजूद में की गई सभी चकधारक पेमास से संतुष्ट नजर आए मौके पर पहुंचे राज्य राज्यस्व निरीक्षक बताया कि उप जिलाधिकारी महोदय द्वारा एक प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ था जिसमें गांव अलावलपुर के मुसादपुर माजरी जहां एक चक रोड खसरा नंबर 66 चक मार्ग का नंबर है और 65 नंबर नाली का है जो दोनों नंबर अवरुद्ध थे, गठित राजस्व विभाग की टीम द्वारा सजरे के अनुसार स्थल पर नाली व चक रोड को कायम करते हुए कब्जा मुक्त कर दिया गया है




