Uncategorized

वरिष्ठ समाजसेविका पूजा गुप्ता व कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया शोरूम का उद्घाटन,कहा आज का युवा हो रहा स्वरोजगार की ओर आकर्षित

रुड़की।वरिष्ठ समाज सेविका पूजा गुप्ता ने कहा कि आज का युवा स्वरोजगार की तरफ आकर्षित होकर स्वयं को स्वावलंबी बना रहा है।आजाद नगर स्थित मोबाइल शॉप के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने कहा कि एक ओर आज का युवा वर्ग जहां स्वरोजगार को अपना रहा है,वहीं दूसरी ओर लघु उद्योग को माध्यम बनाकर अपना व अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है।उन्होंने नया शोरूम खुलने पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का युवा वर्ग सरकारी नौकरियों पर निर्भर न हो स्वरोजगार को बढ़ावा दे रहा है।कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री व प्रमुख समाजसेवी सचिन गुप्ता ने कहा कि शिक्षित युवा आज स्वरोजगार को अपना माध्यम बना रहा है।सरकारी नौकरियां न मिलने के कारण युवाओं को स्वरोजगार,लघु उद्योग तथा छोटे-छोटे कारोबार कर आत्मनिर्भर हो होने के अवसर तलाशे जा रहे हैं।इस मौके पर सैयद सनाउल्लाह,डॉक्टर मोहम्मद इरफान,डॉक्टर फरीद अहमद,डॉक्टर मोहम्मद आमिल,सिकंदर हयात,शादाब हयात,सिराज हयात व शहजाद फरीदी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *