गुमशुदा को लक्सर पुलिस ने बरामद कर चंद् घंटो में किया परिजनों के सुपुर्द। लकसर दिनांक 17-4-26 को लक्ष्मी पत्नी राहुल अंबुवाला लक्सर ने शिव चौक लक्सर पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को आकर सूचना दी कि उसके साथ देवबंद से अंबु वाला पथरी आ रहा उसका भतीजा अर्पित रास्ते में गुम हो गया है जिसकी उम्र 10 वर्ष है ड्यूटी पर उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा सहानुभूति पूर्वक त्वरित कार्यवाही कर क्षेत्र में कार्यरत पुलिसकर्मियों व जनप्रतिनिधियों से जानकारी की गई अथक प्रयासों से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया कोतवाली लक्सर पुलिस के सार्थक प्रयासों की बच्चों के परिजनों द्वारा भूरी भूरी प्रशंसा की गई हरिद्वार पुलिस का आभार जाताया



