खानपुर में बालाजी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, निकली भव्य शोभायात्राखानपुर। क्षेत्र में बालाजी जन्मोत्सव बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खानपुर क्षेत्र स्थित जटाशंकर मंदिर प्रांगण में भगवान बालाजी (हनुमान जी) का जन्मोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और अमन-शांति की कामना की।इस मौके पर एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।भगवान महादेव जटाशंकर मंदिर के पुजारी शंकर दास महाराज ने बताया कि चैत मास की पूर्णिमा को बालाजी हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसी कारण इस दिन श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और देश में सुख-शांति की प्रार्थना करते हैं।कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




