Uncategorized

पुलिस ने किया दूसरे फर्जी भर्ती सेंटर का भंडाफोड़, एसपी देहात स्वपन किशोर ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा

रिपोर्ट पहल सिंह राणा

पुलिस ने किया दूसरे फर्जी भर्ती सेंटर का भंडाफोड़, एसपी देहात स्वपन किशोर ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा
लक्सर। कोतवाली पुलिस ने एक ओर फर्जी भर्ती सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए भर्ती सेंटर चलाने वाले मास्टरमाइंड समेत दो आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम विपिन और साकिब हैं। गिरोह का मास्टरमाइंड विपिन बीटेक पास है और वो बेरोजगारों से नौकरी के नाम पर ठगी करता है। एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने लक्सर कोतवाली में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया है । एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह प्रेस कांफ्रेंस करते हुए बताया कि 4 दिन पहले लक्सर के हबीबपुर कुड़ी गांव निवासी एक युवक ने नौकरी के नाम पर बीस हजार रूपये की ठगी का मुकदमा दर्ज करा था।मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने गंभीरता से दिखाते हुए कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। जिसकी जांच में सामने आया कि कुछ लोग फर्जी भर्ती सेंटर चलाकर बेरोजगारों को ठगते हैं। इस मामले में सहारनपुर से साकिब और हरिद्वार से विपिन नाम के आरोपि को गिरफ्तार किया गया। लोगों को ठगने के लिए इन्होंने सहारनपुर जगजीतपुर, रुड़की और देहरादून में ऑफिस भी खोले है। इनके कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र, कंप्यूटर, लैपटॉप और कई लोगों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य कई सामान बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि इनके गिरोह से अगले और लोग भी जुड़े हो सकते हैं जिसकी बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। आपको बता दे कि लक्सर पुलिस ने 2 दिन पहले भी भर्ती सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए कांग्रेस नेत्री समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।पुलिस टीम में लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, एसएसआई अंकुर शर्मा, एसआई मनोज नौटियाल, एसआई नीरज रावत, अमित नौटियाल, एहसान ,अली कॉन्स्टेबल प्रभाकर ,अशोक प्रवेज शमशेर, अजय जोशी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *