Uncategorized

मिशन शक्ति फेज-05′ के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

‘मिशन शक्ति फेज-05’ के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

मुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति फेज-05’ अभियान के तहत मुजफ्फरनगर में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के नेतृत्व में जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमें सक्रिय रहीं और गांवों, कस्बों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, और धार्मिक स्थलों पर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। एंटी रोमियो टीमों ने पंफलेट्स के माध्यम से विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी, जिनमें डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102, और एंबुलेंस सेवा-108 शामिल हैं। इसके अलावा, जनसुनवाई पोर्टल और स्थानीय थानों पर उपलब्ध महिला हेल्प डेस्क के बारे में भी बताया गया। अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को सरकारी योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना, और महिला शक्ति केंद्र योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास और स्वावलंबन को बढ़ावा देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *