Uncategorized

तीन गौ तस्कर गिरफ्तार, जिसमें बाप बेटा शामिल,दो कुंतल गौ मांस बरामदl

रिपोर्ट महिपाल शर्मा

l तीन गौ तस्कर गिरफ्तार, जिसमें बाप बेटा शामिल,दो कुंतल गौ मांस बरामदl
बहदराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन गौतस्करो को गिरफ्तार किया है। जिनके से गौमांस भी बरामद हुआ है। पुलिस के मुताबिक रविवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम मरगूबपुर में डिग्री कॉलेज के पास खेतों में स्थित मकान मे दबिश दी। मकान में कुछ लोग गौमांस की कटाई छटाई करते हुए पाए गए। पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बाप-बेटे सहित कुल तीन लोगों को घेर-घोटकर पकड़ लिया। वही एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग गया। जिसे पकडने का प्रयास किया गया तो जंगल में अंधेरे के कारण हाथ नही लग पाया। पुलिस को मौके पर कटा हुआ मांस लगभग दोसौ किलो, गोवंशीय पशु का सिर, गौकशी में प्रयुक्त उपकरण को भी बरामद किया गया। पूछताछ करने पर आरोपित ने बताया कि वह सभी गौकशी का काम पिछले काफी समय से कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने घर गांव से अलग खेतों में बनाया है। इसलिए पहले भी कई बार गौकशी का काम कर चुके है। यहाँ पर कटाई छटाई कर मोटर साइकिलों का जरिए माल को गाँव में बेचा जाता था।थाना अध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया की सनाउल्ला, अब्दुल सलाम और अब्दुल रहीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *