न्यायालय के आदेश पर एक वारंटी किया गिरफ्तार। लकसर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेशों को सत प्रतिशत शामिल किए जाने हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था। जिसका अनुपालन करते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्सर द्वारा पुलिस टीम का गठन किया जिसमे रंजीत नौटियाल कोतवाली लक्सर, किशोर नेगी कोतवाली लक्सर आदि पुलिस कर्मचारियों की टीम गठित की गई, गठित पुलिस टीम द्वारा मासकन पर छाप मार कर अभियुक्त इश्तियार पुत्र इसाक निवासी ग्राम रायपुर थाना कोतवाली लकसर जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया है राजीव रौथान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर वारंटी इश्तियार को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।




