हरिद्वार थाना पथरी क्षेत्र के अंबुवाला झाबरी में दंगल का आयोजन

थाना पथरी क्षेत्र के अंबूवाल झाबरी में भव्य दंगल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार संजय लाम्बा जी ने शिरकत की और दंगल को गौरवान्वित किया। दंगल कमेटी द्वारा वरिष्ठ पत्रकार संजय लांबा जी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया, जिससे उनका विशेष सम्मान किया गया।
इस आयोजन में कई पहलवानों ने अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। दंगल कमेटी के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समारोह में स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और इस भव्य आयोजन का आनंद लिया।



