कोतवाली रुड़कीऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई01 संदिग्ध को हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध देसी तमंचा व कारतूस के साथ धर दबोचा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत सभी थाना प्रभारी को संदिग्ध व्यक्तियों एवं अपराधियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
जिसके अनुपालन मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों वांछित अपराधियों की धर पकड़ एवं सघन चैकिंग करने हेतु पुलिस टीम को गठित किया गया।
दिनांक- 06.07.2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में गस्त चेकिंग में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा 0 1 संदिग्ध धर्मेंद्र पुत्र सुरेंद्र निवासी काली माता मंदिर के पीछे शक्ति विहार कॉलोनी कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार को ढडेडी छोटा अंडरपास के नीचे सर्विस रोड से पकड़ लिया गया।
जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया जिसे पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लिया गया।
जिसके विरुद्ध कोतवाली रुड़की पर आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता आरोपित
1 धर्मेंद्र पुत्र सुरेंद्र निवासी काली माता मंदिर के पीछे शक्ति विहार कॉलोनी कोतवाली गंगनगर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी –
01अदद अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस 315 बोर
पुलिस टीम-
- अपर उप निरीक्षक नरेंद्र राठी
- हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता
- कांस्टेबल अमित रावत




