Uncategorized

भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर काटा गया विशाल केक,समाज में समानता और न्याय के लिए किया जीवन भर संघर्ष,पूर्व मेयर गौरव गोयल

रुड़की।भारत के महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता,न्यायविद भारत रत्न डॉ०भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहब की जयंती सम्मान के साथ मनाई गई।

इस अवसर पर ब्रह्मपुर स्थित रविदास मंदिर धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मेयर कांग्रेसी नेता गौरव गोयल ने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि “शिक्षित बनो,संगठित रहो,संघर्ष करो” तभी समाज के उद्धार होगा।कहा कि बाबा साहब डॉ०भीमराव अंबेडकर ने समाज में समानता और न्याय के लिए जीवनभर संघर्ष किया।उनका मानना था कि शिक्षा ही सबसे बड़ा हथियार है।उन्होंने न केवल भारतीय संविधान का निर्माण किया,बल्कि समाज में फैली असमानता के खिलाफ भी आवाज उठाई।उनका प्रसिद्ध संदेश “शिक्षित बनो,संगठित रहो,संघर्ष करो” आज भी हमें प्रेरित करता है।इस दौरान विशाल केक भी काटा गया,वहीं दूसरी और ग्राम बिझौली स्थित संत रविदास मंदिर में पहुंचकर पूर्व मेयर गौरव गोयल ने बाबा साहब का स्मरण किया।इस मौके पर विनोद कुमार,प्रधान राजू आदित्य,श्याम कुमार,राजेश कुमार,श्रवन कुमार,संदीप कुमार, सुदेश कुमार,रामपाल,अमित कुमार,धर्मेंद्र कुमार,नीटू कुमार,उप प्रधान बिजौली रागिब नसीब,रविंद्र प्रधान,डॉक्टर रविंद्र कुमार,नेत्रपाल सिंह,दीपक कुमार,दिलीप कुमार,मोनू,सुंदर कुमार,सूरज,बाबू,अनिल कुमार,अर्जुन कुमार व मनोज कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *