Uncategorized

देश के मन में बसे हैं मोदी,देश के विकास की गारंटी मोदी,डा.नरेश बंसल सासंद राज्य सभा

रिपोर्ट इमरान देश भक्त

देश के मन में बसे हैं मोदी,देश के विकास की गारंटी मोदी,डा.नरेश बंसल सासंद राज्य सभा
रुड़की/देहरादून।भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा डा.नरेश बंसल ने विधान सभा चुनावों में मध्य प्रदेश,राजस्थान और छत्तीसगढ राज्य में भाजपा की प्रचंड जीत व तालेगांना में बहतरीन प्रदर्शन पर हर्ष जताया है,इसके लिए उन्होंने बधाई दी है और देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार प्रकट किया है।डा.नरेश बंसल ने कहा कि यह भाजपा के लिए बड़ी जीत है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व व सरकार के कामों में जनता ने विश्वास दिखाया है।उन्होंने कहा कि यह प्रधान सेवक नरेन्द्र मोदी के कुशल व करिश्माई नेतृत्व व भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प है,जिस पर देश के एक बड़े भाग की जनता ने मोहर लगाई है।सासंद डा.नरेश बंसल ने कहा कि देश की जनता यह जान चुकी है कि देश के सर्वागीण विकास की,देश को विकसित भारत बनाने की एकमात्र गारंटी प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी के ओजपूर्ण के नेतृत्व में भाजपा नित एनडीए सरकार है।डा.नरेश बंसल ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है और यह मोदी सरकार ने साढ़े नौ साल में करके दिखाया है,जो कहा वह प्रधानमंत्री ने किया है।डा.नरेश बंसल ने कहा कि यह मध्य प्रदेश की जनता की डबल इंजन की सरकार के काम पर वोट है, वहीं राजस्थान और छत्तीसगढ में आकंठ भ्रष्टाचार में डुबी लोकतंत्र विरोधी,अधर्मी सरकारों के विरुद्ध जनता का मत है।देश ने इंडिया गठबंधन को पूरी तरह नकार दिया है।तेलंगाना में भी भाजपा ने पहली बार बढ़िया प्रदर्शन किया है जो आगे सरकार मे तब्दील होगा।डा. नरेश बंसल ने कहा कि विजय पताका के रूप में लहरा रहा भाजपा का यह परचम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करिश्माई नेतृत्व का कमाल है।यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के कठिन परिश्रम एवं लोगों के विश्वास की जीत है।भाजपा का विजय रथ इसी गति से लगातार दौड़ेगा।मैं केन्द्रीय नेतृत्व सहित समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती,वहां भाजपा का वोट शेयर भाजपा के प्रति स्नेह का साक्षी है।डा.नरेश बंसल ने कहा कि यह जनता का उन लोगों के मुहं पर तमाचा है,जो खुद पनौती होते हुए दुसरे को पनौती बता रहे थे।यह देश विरोधी ताकतों के विरुद्ध राष्ट्रवाद की जीत है।बंसल ने कहा कि जो इसे आगामी लोकसभा चुनाव का सेमिफाइनल बता रहे थे,उन्हें यह जनता का सीधा जवाब है कि आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा नित एनडीए पहले से जयादा सीट से सरकार बनाएगी व मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्य सभा डा.नरेश बंसल ने इस प्रचंड जीत पर देवतुल्य जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जहां एक और इन राज्यों की जनता को साधुवाद है, वहीं यह भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीगण के अथक परिश्रम का परिणाम है।डा. नरेश बंसल ने इसके लिए सभी को बधाई दी है।डा. नरेश बंसल ने कहा कि आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी सभी चुनाव जीतेगी व केंद्र में पुनः भारी बहुमत की सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *