Uncategorized

प्लास्टिक का गुल्ला बनाने व प्रदूषण फैलाने वाले सात अवैध कबाडखाने सील,

रिपोर्ट महीपाल शर्मा

प्लास्टिक का गुल्ला बनाने व प्रदूषण फैलाने वाले सात अवैध कबाडखाने सील, प्रशासन की कार्रवाई से प्रदूषण फैलाने वाले कबाडीयो मे मचा हड़कंप, कबड़खाने छोड़ कर मौके से हुए फरार l


बहादराबाद क्षेत्र के शिव गंगा विहार निवासी सोवन सिंह नेगी, पवन रावत, अमित यादव,सचिन पांचाल, संजय,सुरेश,संजय तेजवाल आदि ने जिलाधिकारी हरिद्वार व प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायत की थी कि ग्राम पंचायत दादूपुर गोविंदपुर में कुछ व्यक्तियों की ओर से अवैध रूप से प्लास्टिक गुल्ला उत्पाद बनाया जा रहा है।

एसडीएम हरिद्वार के निर्देशन में रेखा आर्य तहसीलदार हरिद्वार के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व स्थानीय पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने बहादराबाद क्षेत्र के दादूपुर गोविंदपुर , सलेमपुर के आसपास छापेमारी कर अवैध रूप से प्लास्टिक उत्पाद बनाने और प्रदूषण फैलाने वाली करीब सात कबाडखानो(फैक्ट्रियों) को सील कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध तरीके से मकड जाल की तरह फैल रहे कबाड़खाना संचालको मे भी अब हड़कंप मच गया है।
शिकायत कर्ताओ का कहना है कि ये लोग भट्ठियों में सिडकुल की औद्योगिक इकाइयों के स्क्रैप, प्लास्टिक आदि को खरीद कर लाते है और रिसाईकल करते समय अपार धुआं निकलने से वायु प्रदूषण हो रहा है।

रेखा आर्य तहसीलदार हरिद्वार ने बताया कि पूर्व में इसकी शिकायत जिला प्रशासन व क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण कार्यालय में की गयी थी, जिस पर पूर्व मे भी पीसीबी के अधिकारियों ने निरीक्षण कर कई व्यक्तियों को प्लास्टिक जलाते हुए पकड़ा था,

पूर्व में भी तत्कालीन उप जिलाधिकारी पुरण सिंह राणा के द्वारा भी की जा चुकी थी कार्रवाई।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन को मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई को निर्देशित किया। अपर जिलाधिकारी पीएल शाह के निर्देश पर गुरुवार को एसडीएम पूरण सिंह राणा ने प्रशासन, पीसीबी और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ संबंधित क्षेत्रों में छापेमारी कर प्लास्टिक का गुल्ला बनाने वाले कई कबाडखाने शील किए थे।

आज फिर टीम ने यहां अवैध रूप से संचालित सात कबाडखाने (फैक्ट्रियों) को सील कर दिया है। प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। तहसीलदार रेखा आर्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के द्वारा सील किये हुए कबाडखाने ( फैक्ट्री) के दोबारा संचालन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

अमित भारद्वाज वैज्ञानिक सहायक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि क्षेत्र में बगैर अनुमति जितने भी छोटे-बडे कबाडखाने,कारखाने चल रहे हैं, उन सभी को विशेष अभियान चलाकर बंद कराया जाएगा

रेखा आर्य तहसीलदार हरिद्वार , रामनाथ सिंह क्षैत्रीय राजस्व उप निरीक्षक, आशिष ममगई राजस्व उप निरीक्षक, सुभाष जेमिनी राजस्व उप निरीक्षक, निर्दोश सचिन , अमित भारद्वाज वैज्ञानिक सहायक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नरेंद्र सिंह बिष्ट चौकी इंचार्ज गैस प्लांट, एसआई अमित नोटियाल , कां.अजय,गम्भीर, महेंद्र सिंह तोमर, विजयपाल आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *