सपा ने हर्ष के साथ मनाई डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण जयंती
मुजफ्फरनगर
समाजवादी पार्टी द्वारा महान दार्शनिक व देश के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं देश के दूसरे राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्ण की जयंती हर्ष के साथ मनाई।
समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट व समाजवादी शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष अक्षय चौधरी ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि वह देश के महान दार्शनिक व शिक्षक थे तथा उनके द्वारा संस्कृति व शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए अनेक पुस्तक लिखी गई। वह दर्शन शास्त्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध हुए इसलिए ही उनके जन्मदिन 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कार्यक्रम में सपा नेता अनुज कुमार गुर्जर इमलाक प्रधान,अली अब्बास जैदी, चौधरी योगेन्द्र कुमार, समाजवादी छात्र सभा जिला उपाध्यक्ष जुनेद आलम सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।




